इम्यून सिस्टम को करें मजबूत

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में जागें। स्वस्थ एवं निरोगी जीवन के लिए सुबह सूर्योदय से 2 घंटे पहले यानी ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाना चाहिए। इस समय उठने पर वायुकाल होने के कारण श्वसन अंग और आपका मन पूरी तरह से शुद्ध होता है इसलिए इसका पालन जरूर करें।


इसके बाद सुबह उठते ही खाली पेट पानी पीएं, इससे आपके पाचन अंगों की शुद्धि होगी।

व्यायाम हमें स्वस्थ रखने के लिए बेहद जरूरी होता है। उठने के बाद योग व प्राणायाम जरूर करें। ये आपको स्वस्थ व तंदुरुस्त रखने में आपकी सहायता करेगा, साथ ही आप खुद को ऊर्जावान भी महसूस करेंगे।


विटामिन डी के लिए सूर्य स्नान जरूर लें। 8 बजे से पहले की धूप आपके शरीर के लिए बहुत अच्छी होती है।


सुबह का नाश्ता आपके शरीर के लिए बहुत महत्व रखता है इसलिए सुबह के नाश्ते का जरूर ध्यान रखें और पौष्टिक आहार का सेवन करें।

दोपहर का भोजन ही पूरे दिन का मुख्य आहार होना चाहिए, वहीं खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पीएं। आधे घंटे के बाद ही पानी पीएं।


रात का खाना हमेशा हल्का व सुपाच्य होना चाहिए, साथ ही ज्यादा मसालेदार खाने से दूर ही रहें।


अच्छी नींद जरूर लें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होती है इसलिए 6 से 7 घंटे की नींद जरूर लें।

Comments

Popular posts from this blog

कब्ज को दूर कर पेट हल्का करना है? तो ये 10 उपाय आजमाएं

मुंहासे यानि पिंपल्स होने के कारण और घरेलू उपचार 👇🏻

पुरुष बाँझपन का घरेलू उपचार :