बच्चों का बिस्तर पर पेशाब करने का इलाज और उपाय 👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
1. बिस्तर गीला करने से रोकने के लिए बच्चे को सोने से पहले 1 ग्राम अजवाइन चूर्ण खिलाए या फिर अजवाइन को पानी में मिलकर इसका काढ़ा बना ले और बच्चे को पिलाये। लगातार कुछ दिन इस घरेलू नुस्खे को करने से बेड वेटिंग की प्राब्लम दूर होने लगती है। 2. ठंड लगने की वजह कई बार बच्चे रात को बिस्तर में पेशाब कर देते है। ऐसी स्थिति में जरुरी है की बच्चे के शरीर को अंदर से गर्मी मिले। गुड के सेवन से शरीर में गर्मी आती है जिससे बिस्तर पर पेशाब करने में कमी आने लगती है। इसके लिए प्रतिदिन सुबह गुनगुने दूध के साथ बच्चों को गुड खाने को दे। 3. बिस्तर पर पेशाब करने की आयुर्वेदिक दवा से उपचार के लिए नवजीवन रस की एक – एक गोली सुबह शाम दूध के साथ दे। कुछ दिन नियमित रूप से ये दवा लेने पर फरक दिखने लगेगा। 4. पानी में जायफल घिस कर इसका एक चौथाई चम्मच 1 कप गुनगुने दूध में मिला कर सुबह और शाम बच्चे को पिलाने से बिस्तर गीला करने की समस्या का समाधान करने में मदद मिलती है। 5. गुर्दे और मूत्राशय में इन्फेक्शन के कारण भी बड़ो और बच्चों को रात में बार बार पेशाब करने या रुक रुक कर पेशाब आने की बीमारी होने लगती है।...