7 घरेलू उपाय, जो चेहरे के दाग धब्बों यानि पिगमेंटेशन को दूर करने में करेंगे मदद👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻
आजकल की दौड़ती-भागती जिंदगी में कई बार आप अपना ख्याल ठीक से नहीं रख पाते हैं। अपनी त्वचा को तेज धूप और पॉल्यूशन से नहीं बचा पाते हैं। ऐसे में कई बार चेहरे पर काले धब्बे हो जाते हैं। ऐसे ही काले पैचेज़ को पिगमेंटेशन कहते है। वैसे विज्ञान का कहना है कि हमारे अंदर मेलेनिन नाम का पिगमेंट होता है जो आपकी त्वचा को रंग देता है लेकिन अक्सर इसी मेलेनिन का अधिक बढ़ना पिगमेंटेशन का कारण बन जाता है। एक्सपर्ट की मानें तो अत्यधिक तेज धूप मेलेनिन को बढ़ावा देती है। इससे बचने के लिए धूप में ओवर एक्सपोजर से बचना चाहिए। बाहर जाते समय सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके साथ ही इससे बचने के कई घरेलू उपाय हैं जिससे आपको पिगमेंटेशन से निजात मिल सकता है। जानिए ऐसे ही कुछ घरेलू नुस्खे।।। इन उपायों को करने से कुछ बातों का ध्यान रखें। जैसे, पहले अपने हाथ और चेहरा अच्छे से साफ कर लें। इन उपायों में से किसी एक उपाय को तब तक करें, जब तक अच्छा परिणाम आपको नहीं मिल जाता है, उपाय को करने के बाद धूप में ना जाएं। अगर आपकी त्वचा ज्यादा सेंसिटिव है तो पहले एक पेच टेस्ट कर लें, उसके बाद ही इस्तेमाल करें। 1) दही – ...