कब्ज को दूर कर पेट हल्का करना है? तो ये 10 उपाय आजमाएं


1. अमरूद, पका हुआ केला, बेर, परवल, बैंगन, पपीता, अंगूर, अंजीर, आलू बुखारा, मुनक्का, आडू, उन्नाभ आदि का सेवन करें, कब्ज दूर रहेगा।


2. इस समस्या से निजात पाने के लिए आप चोकर समेत आटे की रोटी खाएं और मीठा दूध पियें।


3. रात को सोने से पहले गुनगुना दूध पी कर सोएं।


4. सब्जियों में पत्ती समेत मूली, काली तोरई, घीया, बैंगन, गाजर, परवल, पपीता, टमाटर आदि खाएं।


5. दालों का सेवन छिल्के समेत ही करें।


6. अगर दवा की जरूरत हो तो थोड़ा-सा खाने का सोडा पानी में घोलकर पी जाएं तो पेट हल्का रहेगा और शौच भी।


7. इमली में गुड़ डालकर मीठी चटनी बनाएं और इसका सेवन करें। इससे पेट साफ रहेगा।


8. भोजन के साथ सलाद में नमक डले टमाटर जरूर लें। नमक भी पेट साफ रखता है। कभी-कभी थोड़ा-सा पंचसकार चूर्ण भी ले लें।


9. भोजन के बाद सौंफ-मिस्री चबाने से भी पेट ठीक रहता है।


10. आधिक कब्ज होने पर त्रिफला, अभयारिष्ट बहुत अच्‍छे विकल्प है। इनसे पेट हल्का हो जाता है।

Comments

Popular posts from this blog

मुंहासे यानि पिंपल्स होने के कारण और घरेलू उपचार 👇🏻

पुरुष बाँझपन का घरेलू उपचार :