समस्याओं की कारगर दवा है गुड़ और जीरे का पानी, आजमाकर देखि‍ए

1 शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए गुड़ और जीरे का यह पानी काफी लाभप्रद है। अगर आपको खून की कमी या एनिमिया की समस्या हो, तो इसे जरूर पिएं।


2 पेट की समस्याओं जैसे कब्ज, गैस, पेट फूलना और पेट दर्द आदि के लिए गुड़ और जीरे का यह पानी काफी फायदेमंद साबित होगा। धीरे-धीरे आपकी यह समस्याएं खत्म हो जाएंगी।

3 शरीर की अंदरूनी सफाई करने के साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में गुड़ और जीरे का पानी लाभदायक होता है। यह शरीर से अवांछित तत्वों को निकालकर

आंतरिक अंगों की सफाई करता है।


4 शरीर के विभिन्न अंगों में दर्द होने पर यह पानी कारगर उपाय है। यह शारीरिक दर्द में राहत दिलाने में मददगार साबित होता है और महिलाओं में मासिक धर्म के दौरान होने वाले दर्द में भी राहत देता है।

5 बुखार, सर्दी व सिरदर्द होने की स्थ‍िति में भी गुड़ और जीरे का यह पानी बेहद फायदेमंद साबित होता है। बुखार आने पर इसका सेवन जल्द राहत दिलाने में सहायक है।


👉 जीरे और गुड़ का पानी बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में दो कप सादा पानी लें। अब इसमें एक चम्मच पिसा हुआ गुड़ और एक चम्मच जीरा मिलाएं और अच्छी तरह उबाल लें। उबालने के बाद इस पानी को आप कप मे निकालकर पी सकते हैं। रोज सुबह खाली पेट एक कप इस पानी का सेवन करने से फायदा मिलता है।

Comments

Popular posts from this blog

कब्ज को दूर कर पेट हल्का करना है? तो ये 10 उपाय आजमाएं

मुंहासे यानि पिंपल्स होने के कारण और घरेलू उपचार 👇🏻

पुरुष बाँझपन का घरेलू उपचार :