भूख बढ़ाने के घरेलु नुस्खे

  घरेलू नुस्खे एवं उपाय👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻


 

पुदीना 

पुदीने को रुचिकारक माना जाता है | यह भोजन के स्वाद को बढाता है एवं पेट की सभी रोगों का हरण करता है | पुदीने में एसे औषधीय गुण मिलते है जो पेट के सभी रोगों का नाश करते है | भूख बढ़ाने के लिए पुदीने के इन नुस्खों को अपनाएं – थोड़ा सा पुदीना ले और इसमें आधा चम्मच भुना हुआ जीरा, 1 – 2 कालीमिर्च एवं थोड़ी सी हिंग मिलाकर चटनी बना ले | इस चटनी की एक चम्मच एक गिलास पानी में मिलाकर सेवन करने से भूख बढ़ने लगती है |

पुदीने के दुसरे प्रयोग में इसका एक चम्मच रस निकाल ले | इसमें एक चम्मच प्याज का रस मिलाकर सेवन करने से भूख खुल कर लगने लगती है |




अदरक 

अदरक भी भूख बढ़ाने के लिए पुराने समय से प्रयोग की जाती रही है | यह अग्निमंध्य, अरुचि एवं अपच जैसे रोगों में काफी लाभदायक सिद्ध होती है | अगर भूख कम लगती हो तो 1 गांठ अदरक के साथ 2 कलियाँ लहसुन, 4 – 5 कालीमिर्च लेकर इसकी चटनी बना ले | इस चटनी के नित्य सेवन से फिर से भूख बढ़ने लगेगी |


भूख बढ़ाने के लिए अदरक का एक चमत्कारिक नुस्खा भी है | इसके लिए 5 ग्राम अदरक को छीलकर इसे बारीक़ क़तर ले | भोजन से पहले इस कतरी हुई अदरक पर सेंधा नमक डालकर खाएं | निरंतर 7 दिन के इस्तेमाल से भूख न लगने की समस्या और पेट गैस जैसी समस्या भी खत्म हो जाती है |




लौंग 

सभी घरों में आसानी से मिलने वाला औषधीय मसाला है | पुराने समय से ही यह हर महिला के रसोई की शान रही है | पेट के रोग हो या सर्दी जुकाम सभी में इसके घरेलु नुस्खे उत्तम परिणाम देते आये है | अगर आप भूख बढ़ाने के इलाज देख रहें है तो लौंग के इन घरेलु उपायों को अपना सकते है –


5 लौंग के साथ एक लाल इलायची को कूटकर इसका काढ़ा बना कर सेवन करने से भूख खुल कर लगने लगती है |

5 लौंग और एक हरड को कुट्लें | अब एक गिलास पानी में इसका काढ़ा तैयार करें जब पानी 1/4 बचे तब इसे उतार कर ठंडा करके इसमें आधा चम्मच काला नमक मिलाकर प्रयोग करने से भूख बढ़ने लगती है |



सौंफ एवं सेंधा नमक भूख बढ़ाने के लिए 

सौंफ एवं सेंधा नमक भी हर घर में आसानी से उपलब्ध होने वाले औषधीय मसालें है | भूख बढ़ाने के लिए आप इनका निम्न तरह से प्रयोग कर सकते है |


4 चम्मच सौंफ, 4 चम्मच अजवायन, 2 चम्मच कलोंजी एवं आधा चम्मच सेंधा नमक इन सब को मिलाकर चूर्ण बना ले | नित्य आधा चम्मच की मात्रा में इस चूर्ण का सेवन करने से भूख खुल कर लगने लगती है | रोज तीन दिन तक भोजन के बाद इसका सेवन करें |

1 चम्मच सेंधा नमक को एक प्याज के रस में मिलकर सेवन करने से भूख कम लगने की समस्या जाती रहती है |




अजवायन 

अजवायन एक उत्तम रुचिकारक मसाला है | अधिकतर घरों में आसानी से मिल भी जाता है | पेट के सभी रोगों में इसका प्रयोग चमत्कारिक लाभ देता है | पेट दर्द, अरुचि, जठराग्नि कमजोरी, अजीर्ण एवं भूख न लगने की समस्या में आधा चम्मच अजवायन का चूर्ण बना ले | इस चूर्ण में थोडा सा सेंधा नमक मिलाकर नित्य रात्रि में सेवन करने से भूख खुल कर लगने लगती है |

Comments