सांस फूलने के लिए घरेलू उपचार

👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻👇🏻


शहद का सेवन

 


शहद सबसे आम और सबसे बेहतर घरेलू उपचारों में से एक है। इसको उपयोग अस्थमा अर्थात जिन लोगों को साँस की परेशानी होती है उनके लिए भी किया जाता है। अस्थमा का अटैक आने पर शहद वाले पानी की भाप लेनी चाहिए। जिससे जल्द ही राहत मिलती है। इसके अलावा दिन में दो से तीन बार एक गिलास पानी के साथ शहद मिलाकर पीने से भी बहुत आराम मिलता है। शहद का सेवन करने से बलगम ठीक हो जाती है जो अस्थमा या सांस की परेशानी को पैदा करती है।


 


तुलसी का सेवन

 


गुणों से भरपूर तुलसी साँस फूलने की समस्या में बहुत लाभकारी होती हैं। तुलसी के रस में शहद मिलाकर चाटने से अस्थमा रोगियों को व साँस फूलने वाली समस्या वाले लोगों को आराम मिलता है। इसका सेवन करने से साँस की नलियाँ तुरंत ही खुल जाती है।


 


गर्म जगह में जाएं

 


यदि आपकी ठंडी जगह पर साँस फुले तो ऐसे में आपको तुरंत ही गर्म जगह पर चले जाना चाहिए। ध्यान रहे वहां ऐसी या कूलर न हो इसके साथ जब भी आपकी साँस फूलने लगे तो भीड़ भाड़ और धुल भरी जगह को तुरंत ही छोड़ देना चाहिए और किसी खुली जगह पर चले जाना चाहिए। इससे आपको अच्छा लगेगा और आप अपने आप को रिलैक्स महसूस करोगे।


 


कॉफी का सेवन

 


यदि आपको अस्थमा का अटैक आया है तब ऐसे में आपको तुरंत हो कॉफी का सेवन करना चाहिए। इससे श्वास नलियों में रुकी हुई हवा तुरंत हो खुल जाती है। यदि आप कॉफी का सेवन नहीं कर सकते तो आपको कॉफी की महक सूघने से भी फायदा प्राप्त हो जायेगा।


 


अदरक

 


सदियों से हमारे भोजन का एक अहम हिस्सा अदरक में पाए जाने वाले औषधीय गुणों के कारण कई प्रकार की औषधि बनाने में भी इसका प्रयोग किया जाता रहा है। यह अस्थमा या सांस फूलने की समस्या में काम आ सकता है। अदरक अस्थमा सहित विभिन्न बीमारियों के लिए एक प्रसिद्ध प्राकृतिक उपचार है।


 


लहसुन

 


सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कई तरह के रोगों से छुटकारा पाया जा सकता है। लहसुन आपके फेफड़ों की समस्या में मदद करता है और एक निश्चित शॉट उपाय है जो अस्थमा के लक्षणों से त्वरित राहत प्रदान करता है। यह वायुमार्ग की सूजन को भी कम करता है। ज्यादातर घरों में लहसुन का प्रयोग सब्जियों में तड़का लगाने के लिए किया जाता है। आप इसे कच्चा भी खा सकते हैं।

Comments